Visitors have accessed this post 883 times.
जलेसर : तहसील जलेसर के ग्राम महानमई मे नगला दुर्जन के विजय कुमार पुत्र गंगा प्रसाद अपने ट्रैक्टर पर लधे गैहू को विक्रय करने के लिए 09-06- 2021 दिन बुधवार से खड़े थे। दिनांक 14-06-2021 के प्रातः 3 बजे के करीब सो रहे थे कि तभी कुछ अज्ञात लोगो दुआरा विजय कुमार पुत्र गंगा प्रसाद पर हमला किया। जिससे उसके सिर पर चोट आयी। जब विजय कुमार ने शोर मचाया तो वही क्रय केंद्र पर मौजूद राजेश यादव, राकेश यादव, अजित कुमार, देव दत्त, गोपी चंद्र, सुरेश चंद्र, विनोद कुमार, विजय कुमार, रिंकू पाठक, गोलू, योगेश आदि किसान आये जिनको देख हमलावर भाग खड़े हुए। उक्त घटना की जानकारी गायत्री देवी पत्नी गंगा प्रसाद ने उपजिलाधिकारी जलेसर को प्राथना पत्र दुआरा दी।
रिपार्टर : मोहित शर्मा
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









