Visitors have accessed this post 624 times.

सिकंदराराऊ :- राष्ट्रीय विप्र एकता मंच ने संगठन को विस्तार देते हुए कमलेश कुमार पांडेय को नागालैंड प्रदेश संयोजक, अरविंद राय को बिहार प्रदेश अध्यक्ष, दीपक दुबे प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मध्यप्रदेश, प्रवेश मिश्रा प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश सहित 7 प्रदेशों के 45 जिला अध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की।
प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव गिरजा शंकर उपाध्याय ने कहा कि पूरे देश में ब्राह्मण उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। खुशी दुबे 11 महीने से जेल काट रही है जबकि अभी तक उसके खिलाफ कोई भी सबूत पुलिस कोर्ट में जमा नहीं कर पाई है और ना ही आरोप पत्र दाखिल हुआ है। यदि खुशी दुबे को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया गया तो संगठन पूरे देश में आंदोलन करेगा।
उन्होंने बताया कि कौशिक कुमार पांडेय को मंडल अध्यक्ष मुजफ्फरपुर बिहार, रविशंकर मिश्रा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा वैशाली, नीरज कुमार तिवारी जिला अध्यक्ष भोजपुर, रोशन कुमार पांडेय जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पश्चिमी चंपारण बिहार, प्रशांत चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष साउथ दिल्ली, विकास कुमार तिवारी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पलामू झारखंड, संजय चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष फरीदाबाद हरियाणा, रवि शर्मा युवा जिला अध्यक्ष करनाल हरियाणा, विशाल शर्मा जिला अध्यक्ष बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, संजय कुमार मिश्रा मंडल अध्यक्ष कानपुर, रंजना गौड प्रदेश संगठन मंत्री महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश, सुमन शर्मा जिला अध्यक्ष आगरा महिला मोर्चा, प्रवेश चंद चतुर्वेदी महानगर अध्यक्ष कानपुर, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी जिला अध्यक्ष बाराबंकी, सत्यम मिश्रा युवा जिला अध्यक्ष कासगंज, राजेश कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष मैनपुरी, सत्यम शर्मा युवा जिला अध्यक्ष सहारनपुर, कृष्ण त्यागी युवा जिला अध्यक्ष बिजनौर, आदेश शुक्ला जिला अध्यक्ष हरदोई, अर्पित पांडेय जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कन्नौज, अखिलेश कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष अंबेडकरनगर, रजत चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष उत्तर 24 परगना बंगाल , सूर्य कांत चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष हुगली बंगाल , सुशोभन सिन्हा महापात्रा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बांकुरा पश्चिम बंगाल, धरणीधर मिश्र एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश, नारायण प्रसाद शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री मध्य प्रदेश, लक्ष्मण प्रसाद गौतम प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश सहित कई पदाधिकारी बनाए गए हैं। संगठन ने अगले 3 महीने में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। सदस्यता अभियान कमेटी का प्रमुख राजस्थान प्रदेश संयोजक एवं गुजरात प्रभारी विकास पारीक को बनाया गया है।

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave