Visitors have accessed this post 664 times.
सासनी : तहसील क्षेत्र के प्राचीन बिलेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के पवित्र महीने के दूसरे सोमवार को भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। शास्त्रों में इसका वर्णन है कि सावन के पवित्र महीने को क्यों पवित्र कहा गया है। जब समुद्र मंथन हुआ और देव और दानव द्वारा समुद्र मंथन किया गया तो उसमें से रत्न उत्पन्न हुए उसमें एक विष भी निकला जो देवताओं के हिस्से में मिला तो संकट में पड़े देवताओं को सुरक्षित करने हेतु उस विष का पान शंकर भगवान ने स्वयं धारण किया इस सावन के पवित्र महीने में यही कारण है कि इसे पवित्र महीना कहा गया है और इसी वजह से महादेव को नीलकंठ कहा गया। और वह व्याकुल हुए तो जलाभिषेक शांत करने के लिए किया गया। सेंकड़ों भक्तों ने सासनी के महादेव मंदिरों पर जलाभिषेक किया। जिनमें विष्णु गुप्ता, देव प्रकाश , फतेह सिंह , अनामिका, हर्ष कुमार, वंशिका अनीता देवी, पुष्पा देवी, सावित्री, कांस्टेबल गौरव पुरी विपिन चौधरी, महंत सुरेश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान महिला पुलिस भी मौजूद रही।
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








