Visitors have accessed this post 946 times.
एटा : जलेसर में स्थित महान विभूतियों की प्रतिमाओं व स्मारक की साफ सफाई के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव संजू रजा के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन द्वारा कहा गया कि कस्बा जलेसर में महान विभूतियों की प्रतिमा जैसे गांधी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा व मंडी जवाहर गंज स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा आगरा अड्डा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा आदि की साफ सफाई हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया,जिलाधिकारी से कहा गया कि अगले सप्ताह स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व आ रहा है जनमानस की भावनाओं को देखते हुए कस्बा जलेसर स्थित सभी प्रतिमाओं व स्मारकों की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका परिषद जलेसर को आदेशित करने के लिए कहां गया।
रिपोर्ट : मोहित शर्मा
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









