Visitors have accessed this post 1212 times.
पूरे जनपद में राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जन जन तक स्वच्छता की अलख जगाने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी अदिति सिंह के कुशल निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में आज पिलखुवा नगर पालिका के द्वारा बड़े स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। जिसमें स्कूली बच्चों के माध्यम से जन जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचे इसके संबंध में यह कार्यक्रम डीएम के निर्देश पर पिलखुवा नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा कराया गया है। जिलाधिकारी आदिति सिंह के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शासन एवं सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम करने के संबंध में लगातार संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि जनपद हापुड़ स्वच्छ एवं सुंदर बन सके
INPUT – प्रमोद शर्मा









