Visitors have accessed this post 814 times.
एक साल से बन्द पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना
लाखों रुपए के आभूषण व नकदी पर किया हाथ साफ
नगर के पाठक मौहल्ला में स्व. रामकुमार अग्रवाल के बन्द मकान में छत के सहारे अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी व अन्य सामान किया चोरी।
विगत 16 दिसम्बर को मकान के पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति ने मकान मालिक की पुत्री अंशु को घर का ताला टूटा होने की सूचना दी थी।
सूचना पर देहरादून से आई मकान मालिक की पुत्री अंशु ने पुलिस को दी सूचना।
कस्बा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेकर घटनास्थल का लिया जायजा
लिया
अंशु अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर सौंपकर पांच लाख रुपए के आभूषण, एक लाख रुपए नकद व तांबे पीतल की वस्तु चोरी होने की सूचना पुलिस को दी।

INPUT – तरुण कुमार
अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –









