Visitors have accessed this post 661 times.

बदायूं की मुड़िया धुरेकी गांव के पास चीनी की बोरियां लदे  ट्रक में आग लगी, हादसे में कोई हताहत नहीं
एमएफ हाईवे पर शुक्रवार को राह चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख क्लीनर व ड्राइवर ने भागकर अपनी जान बचाई। ट्रक ग्वालियर की ओर जा रहा था और मुरादाबाद से निकला था। मामले की जानकारी पर दमकल टीम भी पहुंची और वह मुश्किल हालात पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक की बॉडी समेत चीनी जल चुकी थी
हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी के पास हुआ। मुरादाबाद से चीनी की बोरियां लादकर एक ट्रक ग्वालियर को रवाना हुआ था। रास्ते में टायर गर्म होने के कारण उनमें आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को आगोश में लेना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने ट्रैफिक रोककर बमुश्किल हालात पर काबू पाया। एसओ फैजगंज बेहटा एससी गौतम ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस ट्रक में चीनी कौन से गोदाम से भरी थी और कहां भेजी जाना थी। यह पता लगा रहे हैं।
INPUT – Ajay Phatak

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE