Visitors have accessed this post 817 times.
हाथरस : आज भारतीय जनता पार्टी नगर कैंप कार्यालय सरकुलर रोड पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के 3 वर्ष के कार्यकाल में से 2 वर्ष ऐतिहासिक सफलता के साथ पूर्ण होने पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा अपने हाथों से स्वयं सभी पार्टी पदाधिकारियों का माला पहनाकर गले लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया, उसके पश्चात शरद महेश्वरी का सभी पार्टी पदाधिकारियों ने मिलकर फूल मालाओं से लादकर पटका पहनाकर एक बड़ा छवि चित्र सप्रेम भेंट कर स्वागत किया, इस दौरान सभी पदाधिकारियों का यह कहना था कि शरद माहेश्वरी बिना रुके बिना थके पार्टी पदाधिकारियों को साथ लेकर पार्टी की सेवा में कार्य करतें हैं ,
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी पदाधिकारियों में नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, रमेश राजपूत, सुरेश चौधरी राजकुमारी चौहान दिनेश माहौर, हरीश सैंगर,पूनम शर्मा, सुनील वर्मा एडवोकेट, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पराशर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष मुकेश सोनी, सोनू भारती मोनू भारती विशाल वर्मा,यतेंद्र वार्ष्णेय,नारायण लाल, राजेंद्र सिंह चौहान, राम नारायण गोयल, ज्ञानेंद्र शर्मा एडवोकेट, विपुल सिंघानिया, लीलावती पुंडीर,ज्योति खुराना,रितु गौतम छवि माहेश्वरी, प्रदीप सिंह, मधुकर दुबे, करण वार्ष्णेय,माणिक शर्मा देवेंद्र अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इनपुट : राजदीप तोमर









