Visitors have accessed this post 1911 times.
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सासनी द्वारा शिव मंदिर (बस स्टैंड) में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 126वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें नेताजी के छवि चित्र पर माल्यार्पण नगर मंत्री रोहित माहौर एवं तहसील संयोजक अंशुल कुशवाह द्वारा किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में लक्ष्य ने बताया कि उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में हुआ व उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। नेताजी का नाम भारतीय स्वतंत्र संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया व उन्होंने नारा दिया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सासनी S F S आयाम द्वारा समाज में चाय वितरण कराई गई कार्यक्रम में दीपेश गुप्ता, अभिषेक शर्मा, मनीष, विनीत साहिल गुप्ता, गोपाल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
INPUT – DEV PRAKASH DEV
अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –









