Visitors have accessed this post 944 times.

हाथरस : शिवरात्रि के त्यौहार के बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं । हाथरस शहर में बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे हैं ।महाशिवरात्रि भले ही 1 मार्च की है सोरो घाट से भोले के भक्त पहुंच रहे हैं। वहीं हाथरस शहर में दुकानदारों ने भी कांवड़ सजाने में काम आने वाला सामान लगाना शुरू कर दिया है। हाथरस शहर की सड़कों पर शिवभक्त कावड़ लेकर भोले के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं । वही हाथरस शहर में कई – जगह – जगह टेंट लगाकर शिव भक्तों के लिए रुकने व नाश्ते की व्यवस्था के लिए भी तैयारियां पुर्ण हो चुकी है ।

इनपुट : ब्रजमोहन ठेनुआ