Visitors have accessed this post 1338 times.
बदायूं : मंगलवार को बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के गभियाई और उघैनी गांव के बीच में प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने अपनी गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी । आरोपी भाई घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शिवली नामक युवती ने प्रेम विवाह किया था । युवती के प्रेम विवाह तभी से परिवार के लोग नाराज चल रहे थे। आज शिवली अपने पति फहीम अहमद के साथ क्लीनिक से दवा लेकर अपने घर जा रही थी । तभी गभियाई और उघैनी गांव के बीच में मेंथा प्लांट के पास बाइक सवार दो भाइयों ने शिवली की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली कांड की घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई । पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इनपुट : अजय पाठक









