Visitors have accessed this post 1153 times.
सिकंदराराऊ : क्षेत्र के गांव पोरा से एक गर्भवती महिला को मंगलवार की रात्रि प्रसव के लिए एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। एंबुलेंस में मौजूद इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां बताया गया कि बच्चा और महिला दोनों सुरक्षित हैं।
मंगलवार की रात को सामने आए मामले में प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के सदस्य सपना पत्नी छोटू निवासी पोरा को लेकर गांव से एंबुलेंस 108 के द्वारा सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आ रहे थे। कुछ देर में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई और एंबुलेंस में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने सुरक्षित प्रसव करा दिया। उसके बाद एंबुलेंस जच्चा बच्चा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टर ने बताया कि दोनों सुरक्षित हैं।
INPUT – VIPIN CHATURVEDI
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









