Visitors have accessed this post 647 times.
सिकंदराराऊ : फाल्गुन के रंग, बाबा तेरे संग के उदघोष के साथ चतुर्थ श्याम भजन संध्या का विशाल आयोजन श्री श्याम सेवा मित्रमंडल के तत्वावधान में जीटी रोड स्थित कुंवर देवेंद्र सिंह यादव परिसर में 8 मार्च को शाम 6बजे से होगा।
उक्त जानकारी सूरज फर्नीचर पर देते हुए श्री श्याम सेवा मित्र मंडल के कृष्ण कुमार राघव, गौरव वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, आलोक वर्मा, वितुल वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, क्रतांक वार्ष्णेय, कर्दम सिंह एवं गौनी श्रीवास्तव ने बताया कि 8 मार्च को भव्य श्याम भजन संध्या में जयपुर की मशहूर गायिका उमा लहरी व आगरा के वंशी वर्मा अपनी आवाज का जादू बिखेर कर अपने भजनों से भक्तों को सराबोर करेंगे । इस दौरान भव्य दरबार गोयल डेकोरेटर्स मथुरा द्वारा सजाया जाएगा तथा साउंड की व्यवस्था आगरा का जीतू साउंड को सौंपी गई है । चतुर्थ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में दिव्य ज्योति, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, पुष्प- इत्र वर्षा तथा श्याम रसोई का आयोजन होगा।
आयोजक मंडल ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









