Visitors have accessed this post 545 times.

हसायन।कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली राजमार्ग स्थिति विद्युत उपकेन्द्र के सामने दो बाइकों में आमने सामने की भिंडत होने के दौरान दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक घायल हो गए।दुघर्टना होते ही सड़क पर गुजरने वाले राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो बाइकों पर सवार युवकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ पर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जाऊ निवासी सोनू पुत्र शैतान सिंह उम्र चौबीस वर्ष छीतूपुर स्थिति केनरा बैंक से अपने खाते से रूपए निकालकर अपनी बाइक से अपने गांव आ रहा था। तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे एक बाइक पर दो सवार युवकों की आमने सामने की भिंडत हो गई। घटना के दौरान घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय से अलीगढ़ के लिए रैफर कर दिए जाने के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया।

INPUT – Yatendra Pratap

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE