Visitors have accessed this post 38 times.

हाथरस : राजकीय लखी मेला श्री दाऊजी महाराज मेला 2026 के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी वाटरवर्क्स विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 10 सितंबर को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, चामड़ गेट, जलेसर रोड, शिव कॉलोनी, नगला अलगर्जी सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य सुबह 10 बजे से पहले पूरा कर लिया जाए, ताकि जिला न्यायालय के कार्य में बाधा न आए।

INPUT – RAHUL SHARMA