Visitors have accessed this post 951 times.

मुरसान : होली के त्यौहार को लेकर कस्बा मुरसान के चौक-चौराहों पर रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं, और लोग खरीदारी भी कर रहे हैं।
होली को लेकर गांवों में भी उत्साह दिख रहा है। बाजार में 20 से लेकर तीन सौ रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। रंग भरने वाले खिलौने भी बिक रहे हैं। कस्बे के आर्य समाज रोड पर स्थित दुकान सजाए दुकानदार ने बताया कि लाल, हरा, पीला रंग 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक का मौजूद है, इस बार पिछली साल से ज्यादा बिक्री हुई है, आज गुरुवार के दिन भी लोगो ने खूब खरीदारी की है। वही रंग गुलाल के अलावा परचून की दुकानो पर भी काफ़ी भीड़ देखने को मिली ।

INPUT-BRAJMOHAN THENUA

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE