Visitors have accessed this post 61 times.

हाथरस : लायंस क्लब आस्था के प्रेसिडेंट हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में जिला अस्पताल में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना गया और उन्हें फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम में भोला शंकर अग्रवाल एडवोकेट, प्रवीण गर्ग, ओमप्रकाश, सौरभ गर्ग, राजकुमार, दीपक और प्रदीप अग्रवाल (मेडिकल वाले) मौजूद रहे। जिला अस्पताल के मुख्य अधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश एवं अस्पताल स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

प्रेसिडेंट हिमांशु गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब आस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में सेवा एवं मानवता की भावना को बढ़ावा देना है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा।

INPUT – RAHUL SHARMA