Visitors have accessed this post 602 times.

मुरसान : कस्बा मुरसान के सादाबाद चौराहे के निकट सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए । जिन्हें पुलिस ने तीनों घायल युवकों को उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से बांगला अस्पताल भेज दिया । जानकारी के अनुसार कन्हिया पुत्र जुगेंद्र निवाशी गांव ताजपुर थाना मुरसान अपने घर से किसी काम से मोटरसाइकिल लेकर मुरसान गया हुआ था रास्ते मे लौटते वक्त किसी वाहन से टकरा गया । जिससे कन्हिया समेत दो अन्य लोग घायल हो गए । कन्हिया के बारे में एक्सडेन्ट की सूचना परिजनों को हुई तो परिजन भी जिला बांगला अस्पताल पहुँच गए जहाँ डॉक्टरों ने कन्हिया की हालत को गम्भीर देखते हुए अलीगढ़ रैफर कर दिया । जहाँ कन्हिया की हालत नाजुक बताई जा रही हैं ।

INPUT- BRAJMOHAN THENUA

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE