Visitors have accessed this post 492 times.
सिकंदराराऊ : एटा रोड पर अनियंत्रित गति से आ रही बोलेरो ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
शुक्रवार को रवि पुत्र सोनपाल 24 वर्ष निवासी मोहल्ला काजियान नौखेल रोजाना की तरह ईट भट्टे पर काम करके अपने घर वापस लौट रहा था । एटा रोड पर अनियंत्रित गति से आ रही एक बोलेरो ने रवि को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से रवि को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
INPUT – Vinay Chaturvedi
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप







