Visitors have accessed this post 732 times.

सासनी कस्बा में आज नव वर्ष विक्रम संवत 2079 हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि , के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सभी सनातनियों द्वारा भगवान राम दरबार की शोभायात्रा नगर सासनी में निकाली गई, जिसका “उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल , उत्तर प्रदेश” सासनी के सभी पदाधिकारियों ने गांधी चौक में हर्षो उल्लास के साथ पुष्प वर्षा , परसादी एवं जलपान कराकर भव्य स्वागत किया। इसमें नगर ईकाई “उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारीयों ने नगर के सभी छोटे बड़े व्यापारियों को गले मिलकर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सैकड़ो संख्या में मौजूद रहा ।

INPUT- DEV PRAKASH