Visitors have accessed this post 1087 times.
मुरसान: हाथरस जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूल/कालेज/कोचिंग संस्थानों/मंदिर/भीड-भाड वाले स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया । जिसमे बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया । साथ ही महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूज नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया । एण्टी रोमियो टीम के सदस्यों द्वारा छात्राओं/बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए । महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । वही नवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए मुरसान कोतवाली पुलिस द्वारा कस्बा मुरसान के मंदिरों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को जायजा लिया । साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों/शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी दी ।
INPUT-BRAJMOHAN THENUA









