Visitors have accessed this post 843 times.
सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को डीएम रमेश रंजन ने औचक निरीक्षण किया। अचानक डीएम के पहुंचने से स्वस्थ्यकेन्द्र पर हड़कंप मच गया। डीएम ने स्वास्थ्य के प्रत्येक पटल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र के कोल्ड चैन, ओटी रूम, दवा कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, मरीज कक्ष और चिकित्सक कच्छ का भी निरीक्षण किया। डीएम को मौके पर कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इस दौरान एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे |
INPUT- RANJEET KUMAR
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









