Visitors have accessed this post 690 times.
उत्तर प्रदेश राजस्व अमीन संघ की तहसील कार्यकारिणी का चुनाव तहसील परिसर में निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी में मुकेश चौहान को तहसील अध्यक्ष व रामरक्ष पाल को मंत्री, देवेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष ,चंद्रपाल सिंह कोषाध्यक्ष एवं मुकुट सिंह को संगठन मंत्री चुना गया।
इस अवसर पर संचालन करते हुए दिलीप कुमार ने कहा कि किसी भी साथी का शोषण होने नहीं दिया जाएगा। राजस्व संग्रह अमीनों के हितों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने संग्रह अमीनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयासरत रहने की बात कही तथा हर संभव अमीन संघ की समस्याओं के लिए साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
इस दौरान दिलीप कुमार ,रहीश पाल सिंह, भीम कुमार रत्न ,उमेश उपाध्याय, जितेंद्र कुमार ,बादाम सिंह, मुनेंद्र कुमार ,देशराज, कौशल प्रताप, चंद्र प्रकाश, विजय सिंह ,राहुल जैन आदि मौजूद थे ।
INPUT – Vinay Chaturvedi
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









