Visitors have accessed this post 621 times.
सिकंदराराऊ : थाना हसायन क्षेत्र के खेड़िया सिग्नल के पास सिकंदराराऊ से मेला देखकर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। भीमसेन उर्फ भीमा(25) पुत्र तुर्सन पाल निवासी गांव खेड़िया थाना हसायन बृहस्पतिवार की शाम को सिकंदराराऊ में अंबेडकर जयंती पर आयोजित मेला देखने गया था। गत रात वह मेला देख कर गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह खेड़िया नहर के निकट खेड़िया सिग्नल के पास रेलवे ट्रेक क्रॉस कर रहा था, अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब कीमैन आया तो उसने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
![]()
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









