Visitors have accessed this post 502 times.

शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार सुशील कुमार एवं सीओ सुरेंद्र सिंह द्वारा सिकंदराराऊ कोतवाली पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं कानूनगो, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासन के कर्मचारीगण मौजूद रहे । इस अवसर पर 3 शिकायतें आई जिनमें से एक का अभियोग पंजीकृत करा कर तत्काल निस्तारण कर दिया गया और दो राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिए गए । तत्पश्चात सीओ सुरेंद्र सिंह द्वारा थाने के शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर निस्तारित हो चुकी शिकायतों के सम्बन्ध में फीडबैक लिया गया तथा सम्बन्धित को कोतवाली पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया और जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच करते हुए उनका त्वरित व विधिक निस्तारण कराया गया ।

vinay