Visitors have accessed this post 1075 times.
हम आपको बता दें कि यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ब्रम्हाकुमारी बहनों के द्वारा हसायन कस्बे में वार्षिकोत्सव यातायात जागरूकता कैंप का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम का आयोजन हनुमान मंदिर बगीची पर हुआ ब्रह्मकुमारी बहनों के द्वारा ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की अपील की और वही छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां भी की गई । मुख्य अतिथि के रुप में पधारे हाथरस पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य, सिकंदराराऊ सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह, ठाकुर अवधेश कुमार सिंह वरिष्ठ समाजसेवी, नगर पंचायत अध्यक्ष पति चंद्र प्रकाश माहौर, पूर्व चेयरमैन सेठ ओम प्रकाश यादव , आर पी शर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, सुनीत पुष्कर , यादराम छौंकर, पप्पू अग्रवाल , सतीश चंद्र वर्मा , भवेश सहित क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित रहे।
![]()








