Visitors have accessed this post 1091 times.

हाथरस : क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में नवनिर्मित सांसद जनसंवाद कार्यालय बाग बेनीराम पर महाराणा प्रताप की जयंती उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण करके मनाई गई, जिसमें सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला, और कहा ऐसे महापुरुष जिसने विषम परिस्थितियों में घास की रोटी खाकर अपना जीवन यापन किया ऐसे महापुरुष को भूले नहीं बुलाया जा सकता महाराणा प्रताप का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है, महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में भाजपा महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पाराशर, दंबेश चक,सुरेश चौधरी, अर्जुन बाल्मीकि, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, रजत अग्रवाल, हरीश सैंगर, बृजेश श्रोती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

इनपुट : राजदीप तोमर