Visitors have accessed this post 1166 times.

हाथरस: जिला कांग्रेस कमेटी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की जयंती कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा मनाई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही समस्त कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर ठाकुर हरी शंकर वर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप जादौन ने काकी वीर महाराणा प्रताप से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज देश को ऐसे वीरों की जरूरत है जिन्होंने सच्चाई के लिए सांप्रदायिक सद्भाव के लिए अपना पूरा जीवन निछावर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर गजराज सिंह गहलोत संचालन ठाकुर आकाश सिंह पौरुष ने किया।
कार्यक्रम में पंडित अविनाश चंद्र पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, नवल नरूला, संतोष उपाध्याय, कपिल नरूला, शिवम कौशिक, कालीचरण बघेल, सुरेंद्र सिंह, संजय कप्तान, लाखन सिंह, उदल सिंह, सुरेश रावल आदि मौजूद थे।

INPUT-RAJDEEP TOMAR