Visitors have accessed this post 1150 times.

सिकंदराराऊ : भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री सोमेश यादव का भाजपा के नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य के आवास पर मंगलवार को पगड़ी और पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।
श्री यादव ने कहा कि पार्टी के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा तथा पार्टी तथा प्रदेश व केंद्र सरकारों की नीतियों एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील रहूंगा ।
स्वागत करने वालों में राजेन्द्र सूफी महामंत्री, प्रवीण वार्ष्णेय उपाध्यक्ष, बृज मोहन गुप्ता उपाध्यक्ष, सूरज वार्ष्णेय, भगवानदास माहौर, रामदास बाल्मीकि, कुंज बिहारी वर्मा , मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री, शशीबाला वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा,
रामप्रताप चौहान नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रिंस ठाकुर कोषाध्यक्ष, मयंक गुप्ता नगर मंत्री, वैभव गुप्ता नगर उपाध्यक्ष, विकास पुंडीर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि मौजूद रहे।

vinay