Visitors have accessed this post 1090 times.
सिकंदराराऊ : कस्बा पुरदिलनगर में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । इस दौरान बाजार में दुकानों के आगे हो रहे अतिक्रमण पर महाबली जमकर गरजा।
तहसीलदार सुशील कुमार एवं अधिशासी अधिकारी रमा दुबे ने पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी के द्वारा अतिक्रमण ध्वस्त कराया। इससे पहले भी एक बार प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई थी। लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान को स्थगित कर दिया गया था। व्यापारियों से वार्ता के बाद तब उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने 2 दिन का समय व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए दिया था। गुरुवार को प्रशासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई। दुकानों के आगे बने पक्के लेंटर ध्वस्त कर दिए गए । इस दौरान कुछ दुकानों के शटर टूट गए और दीवारें चटक गईं। जिससे व्यापारियों में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर रोष व्याप्त है।


![]()









