Visitors have accessed this post 1509 times.
हसायन : कोतवाली क्षेत्र के रति का नगला में हनुमान मंदिर के पास एक तेजाब फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी ग्रामीणों का आरोप था इसमें से तेजाब का पानी फेंका जा रहा था जो जमीनों को बंजर कर रही थी बताया जाता है कि कुछ समय पूर्व एसडीएम ज्योतिषना बंधु के द्वारा भी इसको सील किया जा चुका था अब इसके संचालकों के द्वारा पुनः फैक्ट्री संचालित की जा रही थी शिकायत पर आज सिकंदरराऊ एसडीएम अंकुर वर्मा के द्वारा छापा मारा गया एसडीएम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया और काम करने वाले वहां से भाग छूटे काफी देर तक जब कोई भी एसडीएम के बुलाने पर फैक्ट्री पर नहीं आया तो एसडीएम के द्वारा फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है |

![]()









