Visitors have accessed this post 1664 times.
आपको बतादें की पुलिस अधीक्षक हाथरस विकास कुमार वैद्य के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के क्रम में थाना हसायन कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह के निर्देशन में हसायन पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के गांव से दुष्कर्म के बांछित आरोपी विनय पुत्र सोनपाल को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना हसायन पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करनेवाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह कोतवाली हसायन
उपनिरीक्षक अमित कुमार
कांस्टेबल दीपक कुमार
कांस्टेबल शुभम खोखर शामिल रहे।











