Visitors have accessed this post 761 times.

सिकंदराराऊ : महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिकंदराराऊ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राध्यापकों व छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन हेतु शपथ दिलायी गयी।
इस दौरान छात्र छात्राओं के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर आशु भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। प्राचार्या द्वारा छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया ।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं के अलावा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे।

vinay