Visitors have accessed this post 1192 times.

सिकंदराराऊ : पुरदिलनगर कस्बा चौकी प्रभारी सोनू राजौरा ने एससी एसटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
श्री राजौरा ने बताया कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम कुशवाह पुत्र रेवती निवासी मोहल्ला पथवारी गेट पुरदिलनगर थाना सिकंदराराऊ एक मामले में वांछित चल रहे थे। कोर्ट में हाजिर न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। चौकी प्रभारी सोनू राजोरा ने रविवार को गंगाराम कुशवाहा एवं कमल पुत्र घनश्याम राकेश कुमार ठेकेदार पुत्र चिरंजीलाल, डब्लू पुत्र जगबीर निवासीगण मोहल्ला पटवारी गेट पुरदिलनगर को न्यायालय से एससी एसटी एक्ट में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

vinay