Visitors have accessed this post 1099 times.

सिकंदराराऊ : कोतवाली परिसर में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें चार होमगार्ड्स को भावभीनी विदाई दी गई। उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा व कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एसडीएम ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानीवर्ती एक सामान्य प्रक्रिया है। परंतु होमगार्ड भरत सिंह , कैलाश कुमार , प्रेमपाल तथा राजेश कुमार ने पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से सभी की सेवा की। इनका सदव्यवहार सदैव याद किया जाएगा।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियों ने फूलमाला पहना कर तथा स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी।
इस मौके पर सोबरन सिंह प्रमोद कुमार सोनू सिंह राजोरा व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

vinay