Visitors have accessed this post 1424 times.

सिकंदराराऊ : राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 297 वी पुण्यतिथि कांग्रेस न्याय पंचायत कार्यालय नगला भूड़ में मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि रहे कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव धीरेंद्र बघेल।
कांग्रेस न्याय पंचायत अध्यक्ष अर्जुन बघेल ने सर्वप्रथम माल्यार्पण किया। कहा कि राजमाता अहिल्याबाई भारत के प्रसिद्ध तीर्थ और स्थानों में मन्दिर बनवाए। घाट, कुएं, मार्ग सुधार, नए मार्ग, भूखों के लिए अन्न क्षेत्रों में कार्य कराए। उनके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है ।
इस अवसर पर ओमपाल बघेल, प्रेमपाल सिंह, अमित बघेल, शिवकुमार, बीरेश बघेल ,मोनू बघेल, मोहित बघेल ,धर्मेंद्र बघेल, चंद्रकेश बघेल, बंटी बघेल ,पंकज, प्रदीप, मनोज , गंगा सिंह आदि मौजूद रहे ।

vinay