Visitors have accessed this post 1254 times.
सिकंदराराऊ : गुरुवार को महेंद्र सिंह यादव संघर्ष समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई । बैठक में संघर्ष समिति सदस्य वह वरिष्ठ सदस्य उपस्थित हुए। इसका संचालन हुकम सिंह बघेल एडवोकेट ने किया।
रणवीर सिंह पुंडीर द्वारा बताया गया के 30 मई 2022 को अपर जिला अधिकारी हाथरस ने सिकंदराराऊ आकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा एवं तहसीलदार सुशील कुमार की मौजूदगी में वार्ता की थी और उन्होंने जोर दिया था इस बात पर जोर दिया था कि अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य बेहतर रहे। जिससे कि वादकारियों को सही न्याय मिल सके।
बार को बताया गया कि जिलाधिकारी 10 जून 2022 को तहसील के न्यायालय के समस्त वादों की प्रक्रिया एवं निस्तारण का निरीक्षण करेंगे।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि न्यायालय के बहिष्कार को वापस लिया जाए व संघर्ष समिति अध्यक्ष द्वारा का बहिष्कार और क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया गया ।
मीटिंग में दिनेश कुमार चौहान, हुकम सिंह बघेल एडवोकेट, विपिन कुमार ,वीरेश प्रमोद कुमार, महेश चंद्र अंजाना, महेंद्र सिंह, अजय कुमार पुंडीर, महेश , बृजेश यादव, मुरारी लाल शर्मा , युवराज सिंह चौहान, गौरी शंकर गुप्ता , ओसबीर सिंह, अशोक कुमार शर्मा, अवनी शर्मा, भूपेंद्र कुमार, संजय यादव, हिमांशु दीक्षित, जितेंद्र यादव, अभय चौहान , महेश आदि उपस्थित थे ।









