Visitors have accessed this post 644 times.
हाथरस : निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार ने आज विश्व डॉक्टर्स डे एवं विश्व सीए डे के अवसर पर हाथरस के विभिन्न डॉक्टर्स एवं सीए का सम्मान किया | क्योंकि डॉक्टर धरती पर उपस्थित दूसरे भगवान होते हैं, इसलिए निस्वार्थ सेवा संस्थान ने डॉ विजेंद्र सिंह( अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), मेजर सौरभ महेश गुप्ता ,डॉक्टर दीपक शर्मा, डॉक्टर दीपा गुप्ता, डॉक्टर दिनेश, डॉक्टर आंचल मोहित गर्ग ,डॉ पूजा साहनी, डॉ अमित साहनी, डॉक्टर पी पी सिंह, और साथ ही सीए जिनकी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के बाद वे सीए की डिग्री पा पाते हैं इसी क्रम में सीए प्रवीन जैन, सीए प्रतीक अग्रवाल जी का भी सम्मान निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार द्वारा किया गया | सभी डॉक्टर व सीए ने निस्वार्थ सेवा संस्थान की खूब सराहना की, उन्होंने कहा आप लोग वास्तव में समाज हित के कार्यों में अपना योगदान देते हैं | साथ ही समय-समय पर सभी जरूरतमंदों की मदद करते हैं यह ईश्वर की सेवा करने के बराबर है| अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया डॉक्टर लोग वास्तव में सच्चे सिपाही हैं क्योंकि कोरोना जैसी महामारी में सभी डॉक्टर बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की सेवा में लगातार लगे रहे |ऐसे में इनका धन्यवाद करना और उनका सम्मान करना हमारा सौभाग्य है|
उक्त कार्यक्रम में संस्था की ओर से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, मीडिया प्रभारी नितिन अग्रवाल, सह सचिव वैभव अग्रवाल, सदस्य ध्रुव कोठीवाल, सारांश टालीवाल ,विशाल सोनी, लोकेश सिंघल, आदि उपस्थित रहे|