Visitors have accessed this post 980 times.
थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को नशीला पदार्थ (डायजापाम) सहित किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) बरामद:-
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुये एक अभियुक्त सुनील उर्फ सोनू पुत्र हरिओम निवासी बबनखेडा मैन्डू को नशीला पदार्थ (डायजापाम) सहित गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1किलो 500 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) बरामद हुआ है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |
![]()
यह भी देखें :-









