Visitors have accessed this post 690 times.

सिकंदराराऊ : श्री नारायण धाम मनकामेश्वर मंदिर भैकुरी मैं कावड़ियों की सेवार्थ लगाए गए शिविर में धर्म प्रेमियों द्वारा सेवा कार्य किया जा रहा है तथा कांवरियों के आराम एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है । इस मंदिर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिवर्ष कावड़िया शिविर का आयोजन किया जाता है। इस मार्ग से सोरों से कांवड लाने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश और आगरा की ओर जाने वाले सैकड़ों भक्त गुजरते हैं, जो मंदिर पर बनाए गए इस शिविर में विश्राम करते हैं । वहीं मनकामेश्वर मंदिर पर श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को शिव भक्त यहां जलाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी