Visitors have accessed this post 2 times.
हाथरस : चिकित्सक डॉ. भरत यादव को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA हाथरस का सचिव बनाया गया है। जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सकों, और साथी डॉक्टरों ने डॉ. भरत यादव को शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद और स्नेह प्रदान किया। जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. भरत यादव ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि वह इस गरिमामयी पद का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की समस्याओं और उनकी बात को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन एवं केंद्र स्तर तक पहुंचाएंगे। डॉ. भरत यादव ने इस जिम्मेदारी को चिकित्सक समाज की सेवा का अवसर बताते हुए सभी के सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।

INPUT – RAHUL SHARMA











