Visitors have accessed this post 286 times.

हाथरस : शहर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के साथ में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक देवेश पांडे से मिला, वहीं भाजपा शहर पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आई पी एस देवेश पांडे का पटना पहनाकर पुष्पगुच्छ देकर हाथरस जिले की कमान मिलने पर स्वागत किया गया, वहीं पुलिस अधीक्षक देवेश पांडे का कहना है कि मेरा प्रथम कार्य हाथरस जिले को जनता के सहयोग से एक बेहतर कानून व्यवस्था देना मेरी प्राथमिकता होगी, पुलिस भी सभी का पूरा सम्मान एवं सभी से मित्रवत व्यवहार करेगी, पुलिस अधीक्षक देवेश पांडे द्वारा सभी पदाधिकारियों का परिचय बड़ी शालीनता से लिया गया, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा यह कहा गया कि हम भी प्रशासन का कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग करेंगे ,इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा दो हजार पन्नों की किताब मोदी जी के मन की बात को पुलिस अधीक्षक को भेंट की गई, भाजपा प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, नगर उपाध्यक्ष राजकुमारी चौहान, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पराशर महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, अमित ,अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष डंबेस चक,अमित राघव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

यह भी देखें : डायबिटीज को लेकर डॉ एसके राजू की सलाह