Visitors have accessed this post 930 times.

सिकंदराराऊ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पर आज कॉविड-19 प्रिकॉशन डोज का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर लाभार्थियों को टीकाकरण के लाभ के साथ बचाव के लिए भी परामर्श किया गया।
इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कोविड-19 बचाव का तरीका उसका टीकाकरण ही है , जो आवश्यक रूप से प्रत्येक भारतीय नागरिक को कराना चाहिए।
इस मौके पर मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, डॉ अवनीश ब्यास, फार्मासिस्ट कृष्ण कुमार स्टाफ नर्स, रवि कुमार , मुकुल कुमार सिंह, राम सिंह जादौन , अमन कुमार , मनोज कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

vinay

यह भी देखें :-