Visitors have accessed this post 937 times.

सिकंदराराऊ : स्थानीय मंडी गाँधीगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर पर शनिश्चरी अमावस्या पर श्री लाड़ला खाटू वाला सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाआरती में श्याम भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस मौके पर श्यामप्रेमियों ने बताया कि बाबा श्याम हारे के सहारे हैं। वह अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
महाआरती में राजेंद्र अग्रवाल, सौरभ वार्ष्णेय , मनोज वार्ष्णेय, सौरभ कोहली , हर्ष वार्ष्णेय, देव सक्सेना, करन राजरोरिया,गजेंद्र वार्ष्णेय आदि श्याम प्रेमी मौजूद थे।