Visitors have accessed this post 1030 times.
पुरदिल नगर : हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दरगाह चौक पर उर्स का आयोजन किया गया । यह उर्स तीन दिन तक चलता है । जहां रात्री में कब्बालियों का आयोजन किया जाता है। यहां दूर दूर से कब्बाल आकर कब्बालियां सुनाते है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह उर्स 135 वां अयोजन हुआ है , जो कि सूफी व सफा हजरत शमसुद्दीन शाह रहमतुल्ला अलैह ( इमली वाले बाबा ) की यादगार में लगाया जाता है ।
इस वर्ष भी बड़े जोर शोर के साथ उर्स का आयोजन हुआ है। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत पुरदिल नगर अध्यक्षा नजमा बेगम द्वारा फीता काटकर किया ।
इन्तजामियां अराकीन दरगाह उर्स कमेटी पुरदिल नगर द्वारा अध्यक्षा नजमा बेगम को चांदी का मुकुट पहना कर एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। रात्रि में कब्बालियों में लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।
इस मौके पर हाजी मोहसिन खाँ, मुशीर खाँ, जिया खां , हाजी शकील प्यारे, शकील सिद्दकी , शहीद हाजी, हाजी गुलाम अहमद, आमिर, आरिफ मोहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।

![]()
यह भी देखें :-









