Visitors have accessed this post 1025 times.

सिकंदराराऊ : 61 वर्षों से चला आ रहा मुंबई का प्रतिष्ठित हास्य शिरोमणि श्री रामरिख मनहर का स्मृति प्रतिष्ठित ठहाका सम्मान इस बार श्रंगार के गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना को दिया गया । इससे पहले यह सम्मान अब तक हास्य के ही कवियों को मिलता रहा है। केवल रविंद्र जैन तथा संतोष आनंद दो कवि व गीतकार इसके अपवाद रहे हैं। डॉ विष्णु सक्सेना तीसरे व्यक्ति हैं जिन को यह सम्मान मिला है। यह सम्मान साहित्य संगम की ओर से प्रदान किया गया। इसमें 51, 000 रुपये की धनराशि, शाल, श्रीफल एवं एक आकर्षक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है । इस अवसर पर मुंबई के तमाम उद्योगपति एवं कवि, कलाकार उपस्थित थे। सम्मान समारोह के पश्चात होने वाले कवि सम्मेलन में 1 घंटे तक विष्णु सक्सेना के गीतों को सुना गया। डॉ विष्णु सक्सेना ने यह सम्मान प्राप्त करके सिकंदराराऊ का नाम एक बार फिर रोशन किया है। सिकंदराराऊ के साहित्य प्रेमियों ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दी है।

vinay

यह भी देखें :-