Visitors have accessed this post 561 times.

हाथरस में उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की हाथरस इकाई गठन किया गया। यूपीडब्ल्यूजेयू के जिलाध्यक्ष शम्मी गौतम एवं महासचिव राजकुमार वार्ष्णेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर के पत्रकारों ने भाग लिया। सभी ने जनपद कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और फूल माला एवं पट्टिका पहनाकर तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया।

यूपीडब्लूजेयू के बैनर तले अलीगढ़ मार्ग स्थित कोठीवाल ध्र्मशाला में इकाई के गठन का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शम्मी गौतम ने उपाध्यक्ष विष्णु नागर, घनश्याम सिंह, संजय शर्मा, जिला सचिव सुनील कुमार, जिला सचिव दिनेश कुशवाह, जिला सचिव नरेश सागर, कानूनी सलाहकार अध्विक्ता शशांक पचौरी, कोषाध्यक्ष समीर शर्मा, नीरज वर्मा जिला प्रचार-प्रसार प्रकाशन समिति एवं हाथरस तहसील अध्यक्ष पीयूष बब्बू, सासनी अध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय सहित जनपद भर के पदाध्किारियों की घोषणा की गई।

इस अवसर पर मंचासीन गोपाल चतुर्वेदी, राजेश सिंघल, अतुल नारायण कुलश्रेष्ठ, उमाशंकर जैन, रितेश वाष्र्णेय आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की विशेषताएं बताते हुए जिलाध्यक्ष से अपेक्षा की कि वह संगठन को बहुत ऊंचाई तक ले जायेगे तथा अब पत्रकारों के हकों की लड़ाई लड़ कर उनको न्याय दिलाएंगे।