Visitors have accessed this post 985 times.

पशुपालन विभाग में हाल ही में संपन्न हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 72 अधिकारियों को संयुक्त निदेशक एवं मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है । सादाबाद में पशु चिकित्सालय पर तैनात उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ बी गोयल को भी पदोन्नति दी गई ।
पदोन्नति पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने डॉ गोयल को बधाई दी व मिठाई खिलाकर नया पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया।

स्थानीय पशु चिकित्सालय पर आयोजित कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पुनीत वार्ष्णेय, डॉ आशीष यादव , पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष उदय सिंह राना , पशुधन प्रसार अधिकारी, तहसील मुख्यालय, नेहा शर्मा, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

यह भी देखें :-