Visitors have accessed this post 1061 times.

सिकन्दराराऊ : गांधी जयंती के अवसर पर यू.पी.वर्किंग जर्नेलिस्ट यूनियन के तत्वावधान में मिश्री होटल पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ पवन पंडित , राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन , मोहित कुमार उर्फ मोनू, हरपाल सिंह यादव, बांबी जाखेटिया, महेश यादव संघर्षी, मनोज कुमार ने किया।समारोह की अध्यक्षता हरपाल सिंह यादव व संचालन महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष भाईचारा सेवा समिति ने किया ।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पवन पंडित ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार कलम की गरिमा को बनाए रखें पत्रकार निर्भीक होकर निष्पक्षता के साथ कार्य करें। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष मोहित कुमार मोनू ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार एकता बनाकर भाईचारा निभाकर एक दूसरे के साथ कार्य करें । उन्होंने कहा कि तहसील कार्यकारिणी को अतिशीघ्र घोषित कर दिया जाएगा ।
अंत में अध्यक्षीय संबोधन करते हुए हरपाल सिंह यादव ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है । सभी पत्रकार शासन-प्रशासन से सामंजस्य बनाकर कार्य करते रहें ।
समारोह में नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष मोहित कुमार मोनू का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया ।
समारोह में मनोज कुमार हसायन , बॉबी जाखेटिया, हसरुद्दीन शाह ने अपने विचार व्यक्त किए ।
समारोह में विनय चतुर्वेदी, विजयवर्ती पाठक, अनूप शर्मा , फैजान भारती , रितिक पांडेय, पुष्यकांत शर्मा , अशोक उपाध्याय , पंकज यादव , अश्वनी यादव , पवन पुंडीर , यतेंद्र प्रताप, सुनील सविता, गौरव पचोरी, अजय कुमार, अजीत शर्मा ,ऋतुराज चंचल , सुशील पुंडीर , संदीप पुंडीर, विजय यादव, रूप किशोर भारद्वाज, अवधेश कुमार, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

vinay

 

यह भी देखें :-