Visitors have accessed this post 1391 times.
सिकंदराराऊ : नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में शनिवार को दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर, दीप सजाओ आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य ने ग्रीन पटाखे चलाने का संकल्प दिलाया।
छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि दीपावली पर्व को छात्र सावधानी पूर्वक मनाएं, वातावरण भी शुद्ध रहे। इसलिए हमें आतिशबाजी नहीं करनी है।
इस मौके पर श्री कृष्ण दीक्षित फौजी, शरद शर्मा, किशन उपाध्याय, कृष्णकांत शर्मा , विशाल पचौरी, गोपाल पाठक , माधुरी चतुर्वेदी दिव्यांशी , निशा शर्मा, प्रगति गुप्ता, वंदना वार्ष्णेय, निशा नाज, अनम मलिक, कुलसुम मलिक, निशा खान आदि मौजूद रहे ।
![]()
यह भी देखें :-









